संदेश

जून, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आरामदायक सवारी, एसटी हमारी:गुजरात में पहली बार 2×2 सीटर और भगवा कलर की 500 एसटी बसें दौड़ेगी, 2018 में बदला गया था रंग

चित्र
अहमदाबाद2 दिन पहले शुरुआत में 2×2 की 300 बसें तैयार की जाएंगी। -  शुरुआत में 2×2 की 300 बसें तैयार की जाएंगी। गुजरात के परिवहन का मुख्य आधार माने जाने वाली गुजरात की एसटी आगामी दिनों में भगवा रंग में दौड़ती नजर आएंगी। अहमदाबाद के नरोडा में एशिया की सबसे बड़ी वर्कशॉप में नई बसें बनाने का काम चल रहा है। ऐसी 500 से ज्यादा बसें बनाई जाएंगी। इतना ही नहीं एस.टी. निगम इतिहास में पहली बार 2×2 सीटर बस का भी उत्पादन करेगा। शुरुआत में 2×2 की 300 बसें तैयार की जाएंगी। 42 सीटों वाली बस का निर्माण भी आने वाले दिनों में शुरू हो जाएगा। 42 सीटों वाली बस का निर्माण भी आने वाले दिनों में शुरू हो जाएगा। बस के लिए केसरिया रंग को चुना गया गुजरात परिवहन विभाग नरोडा स्थित कार्यशाला में नई बसें तैयार कर रहा है। बस के कलर और ग्राफिक्स के अलावा सीटिंग अरेंजमेंट में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। इस बस की खासियत यह है कि बस के लिए केसरिया रंग को चुना गया है। वर्तमान में सड़क पर निगम की एसटी बसें सफेद, नीली और पीली कलर की हैं, जबकि नई बसें भगवा रंग की होंगी। एसटी कॉर्पोरेशन की 2×3 सीटिंग बस का रंग और ग्राफिक्स आखिरी...